नरहरपुर: पो.मैट्रिक कन्या छात्रावास नरहरपुर का विधायक ने किया निरीक्षण
कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास नरहरपुर का विधायक आसाराम नेताम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में निवासरथ छात्राओं से बातचीत की और उन्होंने सबसे पहले छात्राओं का नाम पूछा इसके बाद छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना।