नरहरपुर: ग्राम झूलनातेंदू में मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, विधायक आशाराम नेताम हुए शामिल
नरहरपुर विकासखंड के ग्राम झूलनातेंदू प्राथमिक शाला में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आसाराम नेताम रहे। जहां पर ग्रामीणों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने बाजे गाजे के साथ विधायक के पहुंचने पर स्वागत किया गया।जिसके बाद सभा का आयोजन हुआ जहां पर स्कूली छात्र-छात्राओं को कॉपी किताब व स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया।