भड़कीड़िया गांव में अखंड हरिकिर्तन पर जरूरतमंदों को मिला कंबल शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे डेहरी विधानसभा क्षेत्र के भड़कीड़िया गांव में मां काली की अखंड हरिकिर्तन के शुभ अवसर पर समाजसेवी प्रवीन कुमार सिंह द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल रहा।