पटना ग्रामीण: विजय कुमार सिन्हा के साथ हो गया खेला, उपमुख्यमंत्री DM की गाड़ी से और DM,SSP के गाड़ी से भागे-भागे पहुंचे 3 स्ट्रैंड रोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भाजपा कार्यालय में अपनी बैठक खत्म करने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास उनके बेटे के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जाने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए विजय कुमार सिन्हा को पहले ही अपने सरकारी आवास यानी की तीन स्ट्रैंड रोड पहुंचना था।