बरेली: हिंदू समुदाय की महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बारादरी पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर गली नंबर 12 के पीछे बन रही कॉलोनी से आरोपी रईस पुत्र छिद्दन शाह निवासी सहानूरी मस्जिद के पास जोगी नवादा थाना बारादरी को एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।