कोडरमा: उपायुक्त ने MDA-IDA जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उपायुक्त महोदय ने समाहरणालय परिसर से MDA-IDA 2026 अभियान के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर सोमवार को 2 बजे रवाना किया। ये रथ जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव एवं दवा सेवन के प्रति जागरूक करेंगे।