कोडरमा: कांग्रेस कोडरमा जिलाध्यक्ष ने कहा, भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता देशहित के खिलाफ
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सियासी हलकों में विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस समझौते के जरिए अमेरिका को एकतरफा लाभ पहुंचाने वाली शर्तों को स्वीकार कर लिया है, जिसका सीधा असर देश की कृषि, अर्थव्यवस्था और संप्रभुता पर पड़ेगा।