बांसडीह: मनियर पुलिस ने अपहर्ता को सकुशल बरामद किया, बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया
Bansdih, Ballia | Mar 31, 2026 मनियर पुलिस ने अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक मनियर ने मंगलवार के दिन बताया कि पुलिस अभिरक्षा में लिए हुए बाल अपचारी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है।वहीं अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।