रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के चेंव, लोहरा ,अरथुआ,दुगुल,भदुकी कला,बघौरा एवं बलार पंचायत में मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। वहीं मुहर्रम पर्व को लेकर कासमा लक्ष्मी पूजा समिति के द्वारा कासमा बस स्टैंड में जुलूस मे आये हुए लोगों को सेवा के लिये पानी जल एवं मिठाईयां बांटी गयी। रविवार रात्रि 10 बजे सदस्यों ने बताया कि इससे आपसी भाईचारा बढ़ती है।