बिलासा दाई केंवट की स्मृति में मल्हार में तीन दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से मेला स्थल में शुरू होंगे। जिसमें सिर्फ मल्हार के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि बाहरी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में एंट्री नहीं दी जाएगी।