आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर ब्लॉक सभागार में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना के तहत एक विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया । ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई । किसानों को रबी फसलों और विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । शासन द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया ।