कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डेडवारा निवासी महिला एसपी ऑफिस पहुंची और आवेदन देते हुए बताया कि पति और सास के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता है। जब वह मायके में रहती है तो उसे बहला-फुसलाकर ससुराल ले आते हैं और फिर प्रताड़ित करते हैं। महिला ने कहा कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई, इसलिए वह एसपी ऑफ़िस आयी है।