सिमडेगा के ओड़गा ओपी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर भिन्सेंट सिंदुरिया ने कुल्हाड़ी से पड़ोसी अजमर सिंह की हत्या कर दी। एसपी एम अर्शी ने बताया कि पुलिस ने तुरुपडेगा गंझु टोली में जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली।