अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका ने महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया है। नगर पालिका के कमांड सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में 5 महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ने सभी कर्मियों को प्रमाणपत्र दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रत्येक वर्ष महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाता है।