बाबई: माखननगर में ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
माखननगर में 23 वर्षीय युवक ट्रेक्टर से गिरकर घायल हो गया था जिसे इलाज के बाद नर्मदापुरम के नर्मदा हॉस्पिटल रेफर किया गया था नर्मदा अस्पताल में इलाज के दौरान युवक रोहित पिता कोदर प्रसाद प्रजापति की मौत हो गई। माखननगर पुलिस में गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि युवक रोहित की मौत के मामले में नर्मदा अस्पताल से प्राप्त सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई