गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के विस्टौली खुर्द गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें शांति भंग में चालान कर दिया है।