कांके: रांची के काठी टांड़ चौक स्थित प्रज्ञा केंद्र में छापेमारी कर RPF ने अवैध रेलवे ई टिकट के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 25, 2024 रांची के काठी टांड़ चौक स्थित अभिनव प्रज्ञा केंद्र के छापेमारी कर अवैध रेलवे ई टिकट के साथ प्रज्ञा केंद्र के मालिक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिनव नाथ मिश्रा बताया जा रहा है। इस दौरान आरपीएफ ने अभिनव प्रज्ञा केंद्र की तलाशी के दौरान कुल 05 रेलवे ई-टिकट जिसका मूल्य करीब रु. 5 हजार 500 है बरामद किया।