कांके: झारखंड विधानसभा में स्पीकर की अध्यक्षता में विधायक दल की हुई बैठक, सीएम रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Jul 25, 2024 झारखंड विधानसभा में स्पीकर रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के साथ मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक विनोद सिंह और विधायक लम्बोदर महतो सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा के मानसून सत्र सत्र को सुचारू रुप से चलाने को लेकर बात हुई। बता दें कि कल से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।