फतुहा: सोनारु गांव की एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ लापता
Fatwah, Patna | Dec 18, 2025 सोनारु गांव से एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई है। इस संदर्भ में महिला के पति खुसरूपुर के बैकटपुर निवासी मुकेश कुमार ने फतुहा थाना में बेटे और पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज कराया है। मुकेश कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी का मायके सोनारु में है। वह बेटे के साथ बैकटपुर के लिए निकली लेकिन वह बैकट पुर नहीं पहुंची है। एक युवक को नामजद भी किया है।