झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के चुनाव लातेहार में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हुआ।चुनाव को लेकर जिला अधिवक्ता संघ भवन में गुरुवार की सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी।चुनाव की निगरानी के लिए एसोसिएशन के द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में अतुल कुमार तिवारी को प्रतिनियुक्त किया गया था।