नावकोठी: पहसारा में पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़, भागवत कथा और रामलीला देखने उमड़ा जन सैलाब
पहसारा में जारी 9 दिवसीय हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ में श्रद्धा का भीड़ देखी जा रही है। इस दौरान कथा श्रवण और रासलीला देखने के लिए आसपास के लोगों की बड़ी जनसैलाब उमड़ रही है। कथावाचक प्रदुमन जी महाराज ने भागवत कथा के सुनने तथा इसके श्रवण करने से मनोकामना पूर्ण होने की बात कही। इस अवसर पर रासलीला टीम के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम को लोगों ने सराहा।