लोहरदगा: सरहुल, ईद व रामनवमी से पहले लोहरदगा पुलिस लाइन में एंटी राइट मॉक ड्रिल, पुलिस ने दिखाई तैयारी
लोहरदगा में सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और धार देते हुए शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे बक्शीडीपा स्थित पुलिस लाइन में एंटी राइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास महज औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि इसमें जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई, विभागीय समन्वय और स्थिति नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया को एक साथ परखा गया।