मथुरा: वृन्दावन आए बाबा रामदेव ने धार्मिक आयोजन में भाग लिया, गुरूकुल विश्वविद्यालय में व्यवस्थाएं देख छात्रों के साथ फोटो खिंचवाई
योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को वृन्दावन पहुंचे, यहां एक धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर उन्होंने संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। दोपहर करीब 1 बजे वह गुरुकुल विश्वविद्यालय पहुँचे, गुरुकुल के व्यवस्थापक मंडल ने उनका स्वागत किया। इस बीच बाबा गुरुकुल विश्वविद्यालय में व्यवस्थाएं देख छात्रों के साथ फोटो खिंचवाएं, बाबा ने कहा वक्फ संसोधन बिल समय की मांग है।