उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत मेनार द्वारा धण्ड तालाब के सामने हिरोला की छापर मैदान में आयोजित आठ दिवसीय 27वें विशाल अंबामाता आमजन एवं पशु मेले का समापन शुक्रवार रात्रि 10 बजे हुआ। मुख्य अतिथि सीआई भीण्डर पुनाराम गुर्जर द्वारा ध्वज उतार कर सरपंच व उपसरपंच को सौंपा। तत्पश्चात प्रशासक प्रमोद कुमार ने मेला समापन की घोषणा की।