भिवाड़ी पुलिस ने नशा मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 463 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया है। यह कार्रवाई सक्षम न्यायालय के आदेश पर पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह मादक पदार्थ पुलिस द्वारा विभिन्न एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जप्त किए गए थे।