गुरुवार की रात्रि करीब 8 बजे सालिमपुर थानांतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची सालिमपुर थाने की पुलिस ने सड़क किनारे जख्मी पड़े वृद्ध व्यक्ति को इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।