देहरादून: शराब की दुकानों से राजस्व प्राप्त होने को लेकर आबकारी आयुक्त राजीव सिंह चौहान ने कहा, 1200 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त
शराब की दुकानों से राजस्व प्राप्त होने को लेकर देहरादून के सहायक आबकारी आयुक्त राजीव सिंह चौहान ने कहा कि हमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 591.48 करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य दिया गया था जिसे सफलतापूर्वक पार करते हुए हमने लगभग 1200 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष हमें 625 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया है