देहरादून: जीत को लेकर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, पांचों सीटों पर कांटे की टक्कर
कांग्रेस पांचो सीटों पर आश्वस्त नजर आ रही है। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का कहना है कि इस बार भाजपा जिस तरीके से सोच रही थी की उत्तराखंड की जनता उनके लिए रेड कार्पेट बिछाए बैठी है वह आए और वोट ले जाए इस बार उन्होंने चुनाव में देखा होगा कि जनता सवाल करने के लिए खड़ी है और काउंटिंग में देखने को मिलेगा