देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चन्द्रमणी रोड , आर्मी ग्राउण्ड,देहरादून के पास से एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार,स्कूटी की बरामद
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर रामवीर फर्स्वाण, पुत्र दलवीर सिह को चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए स्कूटी चोरी की साथ ही वह स्कूटी को बेचने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।