देहरादून: सचिवालय, देहरादून में स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा- श्रद्धालुओं की स्क्रिनिंग की जा रही है
स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की स्क्रिनिंग की जा रही है। उन्होने बताया कि विभाग की ओर से अबतक 2 लाख 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की स्क्रिनिंग की जा चुकी है। जबकि चारधाम यात्रा मार्गों पर 12 स्क्रिंनिंग सेंटर बनाए गए है।