कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा बाजार में रवनिया गांव से भैंस चोरी होने की घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। हालांकि थोड़ी ही देर बाद चक्का जाम की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्का जाम खत्म हुआ।