जलालाबाद: मनोरथपुर चौक पर साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन, पुलिस की देखरेख में हुआ वितरण
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद के साधन सहकारी समिति मनोरथ पुर चौक में मंगलवार को सेवर 7:00 बजे ही भूखे प्यासे किसान भारी संख्या में वहां पर एकत्र हो गए. सरकारी के अनुसार 400 से अधिक किसान मौके पर अपने कागज लेकर सचिव का इंतजार करते रहे। सोसाइटी सचिव राजेश शुक्लाव कृषि विभाग के अधिकारी अजय वीर सिंह मंगलवार 10:00 बजे मौके पर गए और वितरण शुरू कराया।