बेगूसराय: BP स्कूल के पास नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, अतिक्रमित स्थानों पर मेयर ने लगाए पौधे
बीपी स्कूल के पास सड़क की जमीन को अतिक्रमण किये दुकानों को नगर निगम ने हटवाया. ऐसे सभी अतिक्रमित स्थानों पर मेयर ने पौधा लगाने का काम किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि जितने भी सड़क व नाले की जमीन को अतिक्रमण किया गया है. सभी को हटाकर पौधारोपण का काम किया जाएगा. इससे शहर स्वच्छ व सुंदर दिखेगा.