बेगूसराय: सुवरण में डेकोरेशन का काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से हुई मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
डंडारी थाना क्षेत्र के सुवरन में डेकोरेशन का काम कर रहे मजदूर नीतीश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि सुवरन निवासी नीतीश कुमार गांव में शादी में डेकोरेशन कर रहे थे.