बहराइच के रेलवे सुरक्षा बल ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जो रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार गए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विनोद कश्यप और विजय के रूप में हुई है। जो दोनों रूपईडिहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और रेलवे की संपत्ति चोरी करके नेपाल में बेच देते थे।