झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन गिरिडीह की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को शाम 4 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक में कोलियरी क्षेत्र में हो रहे विस्थापन, मजदूरों के अधिकारों तथा उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।