मप्र राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। इसमें आनंद विभाग के प्रमुख सचिव श्री एसके झा ने कहा कि आनंद ग्रामों में लोगो से सतत संपर्क कर नियमित अल्पविराम कार्यक्रम व आनंदम केंद्र खोलने के लिए प्रेरित करें।