सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के फतेहपुर बीकानेर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास नारियल से भरे ट्रक में आग लगने से सनसनी फैल गई। रविवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पटाखे के कारण ट्रक में रखे नारियल में आग लग गई जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।