कामडारा मिशन मैदान पर आज शनिवार को मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान पर स्वः सलोमी सुरीन मेमोरियल एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वही आयोजित इस खेल का उद्घाटन स्वः सलोमी सुरीन के विदेशी पुत्र वधू मिस विंडी ने हॉकी से गेंद को किक मारकर की। खेल को सफल बनाने मे भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ियों के द्वारा योगदान दी गई।