देसूरी: देसूरी के तीन रपटों पर पानी होने से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को बताई समस्या, बोले- अस्थायी पुलिया बनाई जाए
Desuri, Pali | Sep 12, 2025 देसूरी के चौधरा माताजी रोड पर शुक्रवार शाम 4.30 बजे तीन रपटों पर बारिश के मौसम में पानी आने से आमजन परेशान हैं। सरकारी स्कूल के छात्रों और चौधरा माताजी ढाणियों के लोगों आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर देसूरी एसडीएम के नाम तहसीलदार फतह सिंह जसोल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि रपटों पर जमी कीचड़ से कई हादसे हो चुके हैं।