बरौली: माधोपुर पंचायत के मुखिया पर चाकू से हमला, बरौली सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर; पुलिस जांच में जुटी
बरौली प्रखंड के माधोपुर पंचायत के मुखिया पर आपसी विवाद को लेकर चाकू से हमला कर कुछ लोगों के द्वारा जख्मी कर दिया गया। जख्मी हालत में मुखिया को इलाज के लिए बरौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मुखिया को सदर अस्पताल पेपर कर दिया।