लहरपुर: लहरपुर में बेटियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए सीएचसी में गार्डासिल टीका लगाने की की जा रही नई पहल
सीएचसी अधीक्षक अरविंद बाजपेई ने बताया कि सर्विकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने के लिए एच पी वी का टीका सुरक्षा का एक नया विकल्प है जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार से 14 वर्ष पूर्ण होने के बाद और 15 वर्ष से पहले बालिकाओं को निशुल्क लगाया जाएगा।