बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र जगतपुर की एक महिला को ससुराल वाले करते हैं दहेज को लेकर प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज
थाना बारादरी के जगतपुर की चांदनी ने बताया है कि उनका कुछ समय पहले जगतपुर के ही विजय पुत्र सुनील कुमार से प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि कुछ दिन तक शादी-शुदा जीवन ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन कुछ दिन बाद पति समेत ससुराल वाले व रिश्तेदार उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। और दहेज में तीन लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे।