बिजनौर: नगीना मार्ग स्थित त्रिवेणी स्कूल के पास निकला जहरीला सांप, सर्प मित्र ने पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
Bijnor, Bijnor | Jun 18, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में नगीना मार्ग पर त्रिवेणी स्कूल के पास अचानक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखने वाले लोगों की काफी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। जिसके बाद सर्पमित्र धर्मेंद्र को सूचना दी गई। सूचना के बाद सर्पमित धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और रेक्यू ऑपरेशन करके सांप को पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया