देहरादून: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप की गुंडागर्दी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
देहरादून में पूर्व विधायक बाहुबली कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे की गुंडई का सीसीटीवी सामने आया है. सीसीटीवी में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का बेटा एक युवक के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि जिसके साथ मारपीट हो रही है वह पूर्व मुख्य सचिव का बेटा है. वहीं पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.