फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नई कॉलोनी बिलपुर की रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नई कॉलोनी बिलपुर की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है ।उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया है ।आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है ।महिला ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा है ।