सेन्हा: अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ खेलेंगे तो लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी,लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत।
नवयुवक संघ चुरकू महुआ टोली सेन्हा के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच फुटबॉल क्लब पूसो बनाम एचडीएफसी ईचाके बीच खेला गया जिसमें पूसो की टीम 2-0 से चैंपियन हुआ। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव थे।