आपको बता दें अलीगढ़ में एक और बस हादसा सामने आया है, जिसमें अलीगढ़ डिपो की बस में अचानक आग लग गई। यह घटना खैर कोतवाली के अलीगढ़-पलवल रोड स्थित खेर कस्बा के बड़े चौराहे के समीप हुई। आग लगने की वजह सेल्फ में आग लगना बताया जा रहा है, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।