टोंक: विधायक सचिन पायलट ने सांसद हरिश्चंद्र मीणा के पुत्र के निधन पर जताया गहरा शोक
टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से टोंक सांसद हरिश्चंद्र मीणा के पुत्र हनुमंत मीणा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।