गभाना: पिसावा क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने बच्ची को खेतों में ले जाकर हवस का शिकार बनाने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज
पिसावा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक अत्यंत गंभीर घटना सामने आई है जहाँ एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बहला-फुसलाकर और पैसे देने का लालच देकर बच्ची को गांव के पास के खेतों में ले गया।